aap-workers-protest-against-lathicharge-on-sarpanches-sonipat-news

 सरपंचों पर लाठीचार्ज के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

जरा हटके सोनीपत स्पोर्ट्स

सोनीपत/गोहाना/गन्नौर। मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे सरपंचों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सोनीपत, गोहाना व गन्नौर में प्रदेश सरकार के पुतले जलाएंगे। कार्यकर्ताओं ने सरपंचों पर लाठीचार्ज करना व उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज करना सरकार की तानाशाही बताया।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोनीपत शहर के गीता भवन चौक पर प्रदर्शन करके प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। जिसमें पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विमल किशोर ने कहा कि जनता की ओर से चुने गए प्रतिनिधियों पर लाठीचार्ज करने के बाद सरपंचों पर मुकदमे दर्ज करना सरासर सरकार की तानाशाही हैं। सरकार की यह कार्रवाई लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरपंचों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं व लाठीचार्ज करने वालों को तुरंत बर्खास्त किया जाए। इस दौरान पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र हुड्डा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनोद धनखड़, सतनारायण शर्मा, प्रताप शर्मा, सतीश , संदीप हुड्डा, सुनील कुमार, ताराचंद, रोहित, मदन, विक्रम, नकीन मेहरा, ब्रह्मसिंह दहिया समेत अन्य मौजूद रहे।


गोहाना के आंबेडकर चौक पर आप कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने नवीन रंगीला के नेतृत्व में ई टेंडरिंग का विरोध कर रहे सरपंचों पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में सरकार के पुतले का दहन किया। नवीन रंगीला ने बताया कि सरपंचों ने बल का प्रयोग कर सरपंचों के अधिकारों का हनन किया है। इतना ही नहीं सरकार ने सरपंचों के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज करा दिए है जो निंदनीय है। आम आदमी पार्टी इसका विरोध करती है।


गन्नौर के देवीलाल चौक पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। सरपंचों पर पंचकूला में हुए लाठीचार्ज और सरपंचों पर केस दर्ज किए जाने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इस दौरान नकीन मेहरा, सरोज बाला राठी, महेंद्र छिक्कारा, रणबीर छिक्कारा, अजमेर राठी, रामबीर, अंकुश त्यागी, विक्की खुराना, बलजीत मौजूद रहे।

Source

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *